भारत में पहली बार एक पुरुष बनेगा 'माँ', बच्चे को देगा जन्म, जानिए कैसे हुआ प्रेग्नेंट

भारत में पहली बार एक पुरुष बनेगा माँ, बच्चे को देगा जन्म, जानिए कैसे हुआ प्रेग्नेंट
X
वैदिक काल में एक राजा इल ने स्त्री बन दिया था पुत्र को जन्म

वेबडेस्क। देश में पहली बार एक पुरुष बच्चे को जन्म देने जा रहा है। पढ़ने और सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है की आखिर एक पुरुष कैसे माँ बन सकता है। आपका रिएक्शन भी सही है क्योंकि एक पुरुष का माँ बनना प्रकृति को सीधी चुनौती है। लेकिन ये एकदम सच है केरल में एक कपल इसी तरह पेरेंट्स बनने वाला है।

केरल के कोझिकोड में रहना वाला एक पुरुष जहाद उम्र 23 साल इन दिनों प्रेग्नेंट है। वह मार्च में एक बच्चे को जन्म देगा। ये जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की।दरअसल, तीन साल पहले पेशे से डांसर ट्रांसजेंडर जिया पावल ने ट्रांसजेंडर झाड़ फाजिल से शादी की थी। जिया शुरुआत में लड़का था। जहाद से मिलने के एक साल बाद वह जेंडर बदलवाकर लड़की बन गया। वहीं, जहाद लड़की से लड़का बन गया।

जेंडर ट्रांसफार्मेशन प्रोसेस -

कपल का कहना है कि जब हमने तीन साल पहले एक साथ रहना शुरू किया, तो हमने सोचा कि हमारा जीवन अन्य ट्रांसजेंडरों से अलग होना चाहिए। अधिकांश ट्रांसजेंडर जोड़ों का समाज के साथ-साथ उनके परिवारों द्वारा भी बहिष्कार किया जाता है। जिया पावल ने कहा, हम एक बच्चा चाहते थे, ताकि इस दुनिया में हमारे दिन गिने-चुने होने के बाद भी हम अपने पीछे कुछ छोड़ जाएं। इसीलिए हमने जेंडर ट्रांसफार्मेशन के बारे में सोचा। उन्होंने बताया की अब लड़का बनने के बावजूद जहाद प्रेग्नेंट हो गया है। जिसके कारण उन्हें ये प्रोसेस बीच में ही रोकनी पड़ी है। डिलीवरी के बाद वह इस प्रोसेस को दोबारा शुरू करेंगे।

ऐसे हुआ प्रेग्नेंट -

जेंडर ट्रांसफार्मेशन की इस प्रोसेस के दौरान जेहाद ने अपने स्तन हटवा लिए थे। महिला से पुरुष बनने की इस प्रक्रिया के दौरान कपल ने एक रोज संबंध बनाए। जिससे जहाद प्रेग्नेंट हो गया।। अब बच्चा डिलीवरी होने के बाद एक बार फिर से पुरुष बनने की प्रक्रिया को वह नए सिरे से शुरू करेगा।

अमेरिका में आया पहला मामला -

भारत से पहले अमेरिका में ऐसा मामला सामने आ चुका है। साल 2007 में थॉमस बीएटी नाम के एक ट्रांसजेंडर पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया था। उसे दुनिया का पहला प्रेग्नेंट फादर कहा जाता है। दूसरा मामला साल 2022 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में सामने आया था। 37 साल के वेनेट कास्पर विलियम्स ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके लिए लाखों रूपए खर्च कर उसने सर्जरी कराई थी।

वैदिक काल में एक राजा बना था माँ -

यदि भारत के वैदिक इतिहास पर नजर डाले तो एक पुरुष द्वारा बच्चे को जन्म देने की ये तकनीक कोई नई नहीं है। भारत में हजारों साल पहले सृष्टि के निर्माण की शुरुआत में ही एक राजा ने महिला बन बालक को जन्म दिया था।

कथानुसार -

शिव और पार्वती को लेकर ऋग्वेद में एक बेहद लोकप्रिय धार्मिक किस्सा है। इसमें बताया गया है कि शिव-पार्वती अंबिका वन में घूमते वक्त प्रेम में लीन थे, तभी कुछ ऋषि वहां आ गए।ऋषियों के अचानक वहां आने से पार्वती शरमा गई। इससे शिवजी को गुस्सा आ गया और उन्होंने शाप दिया कि जो भी अंबिका वन में प्रवेश करेगा, वह तुरंत स्त्री में बदल जाएगा।

इस घटना के कुछ दिन बाद मनु पुत्र राजा ईल भटकते हुए अंबिका वन में चले गए और शिव पार्वती के शाप के चलते वह स्त्री में बदल गए। अपना बदला हुआ रूप देखकर उन्होंने अपना नाम ईला रख लिया। यहीं उसकी मुलाकात ऋषि बुध से हुई। दोनों ने विवाह कर लिया। जिसके बाद ईला ने पुरुरवा को जन्म दिया। वही पुरुरवा जिसका अप्सरा उर्वशी से प्रेम हुआ था। बाद में पुरुरवा ने अपनी मां को शाप मुक्त कराया, जिसके बाद ईला फिर से राजा ईल में परिवर्तन हो गया।

Tags

Next Story