Home > Lead Story > 5 में से 2 राज्यों में सत्ता परिवर्तन के आसार, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार तय

5 में से 2 राज्यों में सत्ता परिवर्तन के आसार, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार तय

5 में से 2 राज्यों में सत्ता परिवर्तन के आसार, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार तय
X

नईदिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती आगे बढ़ गई गई है। पांचों राज्यों से शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं।5 में से 3 राज्यों में पुरानी सरकारों को ही सत्ता मिलती जा रही है। वहीँ दो राज्यों में सत्ता परिवर्तन की कगार पर है। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस सरकार की ओर बढ़ रही है। यहां टीएमसी 200 से अधिक सीटों पर आगे है। वहीँ असम में भाजपा की वापसी तय हो गई।

दीदी की वापसी -

अब तक आए रुझानों में पश्चिम बंगाल में कुल 292 सीटों में से 204 सीटों पर आगे चल रही है। जोकि बहुमत से 56 सीट ज्यादा। हालांकि अभी ममता बनर्जी नन्दीग्राम में 3 हजार वोटों से पीछे है। सभी की निगाहें यहां के परिणामों पर टीकी हुई है। वहीँ भाजपा पिछले चुनाव की तुलना में 81 सीटों पर आगे है, अब तक के रुझान में 84 सीटों पर बढ़त हासिल की है।

एलडीएफ आगे -

केरल विधानसभा चुनाव में इतिहास बदल सकता है। यहां शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ वाम दल आगे है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ काफी पीछे है। केरल में हर विधानसभा चुनाव में अबतक सरकारें बदलती रही हैं। इस बार नया रुझान दिखाई दे रहा है। यहां एलडीएफ 89 सीटों पर और कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ 45 सीटों पर आगे है। वहीँ भाजपा ने 3 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

एक बार फिर भाजपा सरकार -

असम में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। रुझान के अनुसार भाजपा फिर से सरकार बना सकती है। यहां तमाम कोशिश के बावजूद कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को टक्कर देती हुई नहीं दिखाई दे रही है। यहां भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए 80 सीटों और कांग्रेस नेतत्व वाली यूपीए 45 सीटों पर आगे है।

डीएमके को बढ़त -

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक (डीएमके) बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों में अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) पीछे चल रही है। कांग्रेस -द्रमुक कांग्रेस गठबंधन 142 सीटों पर आगे है। वहीँ भाजपा - अन्नाद्रमुक गठबंधन ने 91 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखीं है।

पुडुचेरी में भाजपा -

पुडुचेरी में परिवर्तन होता दिख रहा है। यहां भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए 11 सीटों पर आगे है। वहीँ कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त मिली है।

Updated : 12 Oct 2021 10:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top