Home > Lead Story > देश में Omicron से पहली मौत, मरीजों की संख्या 1 हजार के पार, देखें राज्यवार सूची

देश में Omicron से पहली मौत, मरीजों की संख्या 1 हजार के पार, देखें राज्यवार सूची

देश में Omicron से पहली मौत, मरीजों की संख्या 1 हजार के पार, देखें राज्यवार सूची
X

मुंबई। देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। इसी के साथ नए वेरिएंट से मौत का पहला मामला सामने आया है। ओमिक्रॉन से पहली मौत महाराष्ट्र में दर्ज हुई है। यहां 52 साल के ओमिक्रॉन संक्रमित की मौत दिल का दौरा पढ़ने से हुई है। यहां ओमिक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है।

जानकारी के अनुसार ओमिक्रोन से मरने वाला शख्स नाइजीरिया से लौटा था। जिसका इलाज पिंपरी चिंचवाड म्यूनिसिपल कॉरपोर्रेशन के यशवंत चव्हाण अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है की वह डाइबिटीज का मरीज था। हालांकि राज्य सरकार ने इसकी मौत को नॉन कोविड माना है। इसके अलावा महाराष्ट् में गुरुवार को 5368 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में 22 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में वर्तमान में कोरोना के कुल 18217 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें मुंबई में 11360 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 44 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 1193 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 68887303 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 6670754 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 6507330 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 141518 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 97.55 फीसदी और कोरोना से मृत्यु का औसत 2.12 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

देखें राज्यवार सूची

  • दिल्ली 263
  • महाराष्ट्र 450
  • केरल 65
  • गुजरात 97
  • राजस्थान 69
  • तेलंगाना 62
  • तमिलनाडु 45
  • कर्नाटक 34
  • मध्यप्रदेश 9
  • आंध्र प्रदेश 16
  • पश्चिम बंगाल 11
  • हरियाणा 14
  • ओडिशा 9
  • चंडीगढ़ 3
  • जम्मू-कश्मीर 3
  • यूपी 4
  • हिमाचल प्रदेश 1
  • लद्दाख 1
  • उत्तराखंड 4
  • गोवा 1
  • लद्दाख 1
  • मणिपुर 1
  • पंजाब 1


Updated : 30 Dec 2021 5:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top