Home > Lead Story > पिता ने खोली शेहला रशीद की पोल, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप

पिता ने खोली शेहला रशीद की पोल, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप

नाम राजनीति, काम राष्ट्रद्रोह ?

पिता ने खोली शेहला रशीद की पोल, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप
X

नईदिल्ली/वेब डेस्क। जम्मू-कश्मीर की बड़ी नेत्री बनने का सपना लिए बैठी जेएनयू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) की पूर्व उपाध्यक्ष रही शेहला राशिद एक बार फिर विवादों में हैं। वह कई संगीन आरोपों से घिर गई हैं। शेहला राशिद के पिता अब्दुल राशिद शौरा ने ही उन पर देशद्रोह समेत कई गंभीर और संगीन आरोप लगाए हैं। इसी सिलसिले में शेहला राशिद के पिता अब्दुल राशिद शौरा ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

शेहला राशिद का विवादों से नाता

  • वर्ष 2016, फरवरी में जब जेएनयू में एक कार्यक्रम के दौरान देशविरोधी नारे लगे थे, तब शेहला जेएनयू की उपाध्यक्ष थीं और कन्हैया कुमार अध्यक्ष थे। देश विरोधी नारों के आरोप में घिरे कन्हैया को जेल तक जाना पड़ा था।
  • वर्ष 2019, 18 अगस्त 2019 को भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणी वाले ट्वीट किये और राजद्रोह का केस दिल्ली में दर्ज हुआ था, मामला कोर्ट में
  • कश्मीर में आर्टिकल-370 हटाए जाने का किया विरोध
  • पिता ने लगाया मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप : कई देश विरोधी गतिविधिय़ों में शामिल शेहला की पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। पिता अब्दुल रशीद का कहना है कि मनी लांर्डिंग मामले में पहले ही गिरफ्तार इंजीनियर रशीद और जुहूर वटाली ने उनकी बेटी को नई पार्टी में शामिल होने के लिए तीन करोड़ रुपये के पैकेज की पेशकश की थी।

Updated : 1 Dec 2020 1:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top