किसानों ने छोड़ी दिल्ली, जश्न के साथ शुरू की घर वापसी

X
By - स्वदेश डेस्क |11 Dec 2021 12:17 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों ने आंदोलन की समाप्ति की घोषणा कर दी थी। अब किसानों ने दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघु-टिकरी बॉडर्र से वापसी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह से ही किसान प्रदर्शनकारियों की गाड़ियों के काफिले निकल रहे हैं। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली निकलने से जीटी रोड पर जाम लगा हुआ है। पंजाब में प्रवेश करते समय किसानों का रास्ते में जगह-जगह स्वागत होगा।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। हमारे किसान भाइयों ने घर वापसी शुरू कर दी है, इसमें चार से पांच दिन लगेंगे। मैं अपने घर की ओर 15 दिसंबर को निकलूंगा।
Next Story
