Home > Lead Story > किसानों ने कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर मनाई लोहिड़ी, जताया विरोध

किसानों ने कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर मनाई लोहिड़ी, जताया विरोध

किसानों ने कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर मनाई लोहिड़ी, जताया विरोध
X

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन का आज 49 वां दिन है।सुप्रीम कोर्ट ने कल कृषि कानूनों पर रोक लगाकर एक कमेटी गठित कर दी है। आंदोलनकारी किसानों ने कहा की वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति में भाग नहीं लेंगे।किसानों ने आज कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर लोहिड़ी मनाई।

किसान नेता राकेश टिकैत और डॉ. दर्शनपाल सिंह ने इस कमेटी का विरोध करते हुए कहा की कमेटी में शामिल चारों लोग कृषि कानूनों के समर्थक है। यह सभी सरकार के लोग है। इसलिए कृषि आंदोलन समाप्त नहीं होगा बल्कि 26 जनवरी को राजपथ पर ट्रैक्टर परेड की तैयारियां और तेज की जाएंगी।

किसानों को कृषि कानूनों की नहीं जानकारी - हेमा मालिनी

इसी बीच अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा की किसान नहीं जानते की वे क्या चाहते हैं। वे केवल इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि किसी ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था। "यह अच्छा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कानूनों पर रोक लगा दी है।उम्मीद है की यह निर्णय स्थिति को शांत करेगा। किसान इतनी सारी बातचीत के बाद भी आम सहमति के लिए तैयार नहीं हैं। वे यह भी नहीं जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं और क्या समस्या है।"


Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top