Home > Lead Story > पंजाब में सामने आया किसानों का वीभत्स रूप, भाजपा विधायक को निर्वस्त्र कर मारा

पंजाब में सामने आया किसानों का वीभत्स रूप, भाजपा विधायक को निर्वस्त्र कर मारा

पंजाब में सामने आया किसानों का वीभत्स रूप, भाजपा विधायक को निर्वस्त्र कर मारा
X

चंडीगढ़। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान शांतिपूर्ण आंदोलन छोड़ गुंडागर्दी और हाथापाई पर उतारू हो गए है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद आज एक बार फिर किसानों का वीभत्स रूप देखने को मिला। राज्य के मुक्तसर साहिब में आज एक बैठक करने पहुंचे भाजपा विधायक की घेराबंदी कर किसानों ने जमकर मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान विधायक को कई चोट आई।

जानकारी के अनुसार आज भाजपा की मलोट में पार्टी कार्यालय में बैठक थी। इसकी सूचना किसानों को लग गई। अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग और अन्य नेता बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। भाजपा विधायक के आने की खबर सुनते ही करीब 200 किसान वहां आ गए और उन्होंने भाजपा नेताओं का जमकर विरोध शुरू कर दिया। किसानों में से कुछ ने विधायक और अन्य नेताओं को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। विधायक नारंग ने बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि किसानों ने उन्हें नीचे गिरा दिया। उनके कपडे़ फाड़ दिए और उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा हैं कि किसानों ने विधायक के कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया।

पुलिस ने खोया नियंत्रण

हालांकि वहां पर पुलिस का बंदोबस्त भी था लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। बताते हैं कि पुलिस की संख्या से कहीं ज्यादा किसान थे। इसके कारण पुलिस उन्हें नियंत्रित नहीं कर पाई।घटना के दौरान पुलिस कर्मी दर्शक बन खड़े रहे। घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और विधायक एवं अन्य नेताओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने बताया की की इस मामले में में कुछ आरोपियों की पहचान हो गई है, शेष की पहचान करने के प्रयास में जारी है।

Updated : 12 Oct 2021 10:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top