Home > Lead Story > विश्व ने कहा "अलविदा 2021" : एक नजर में जानिए साल की बड़ी घटनाएं

विश्व ने कहा "अलविदा 2021" : एक नजर में जानिए साल की बड़ी घटनाएं

विश्व ने कहा अलविदा 2021 : एक नजर में जानिए साल की बड़ी घटनाएं
X

वेबडेस्क। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के साथ शुरू हुआ साल 2021 आज अंतिम बेला में है। इस साल देश में कई बड़ी घटनाओं के साथ कई उपलब्धियां भी देखने-सुनने को मिली। CDS बिपिन रावत समेत कई बड़ी हस्तियां हमें छोड़कर चली गई। नव वर्ष के आगमन की इस बेला पर आपको साल के 12 महीनों में घटी बड़ी घटनाओं की जानकारी दे रहे है।

जनवरी 2021 :

6 जनवरी 2021 : अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हिंसा

20 जनवरी 2021 : बाइडेन बने अमेरिका के राष्ट्रपति

26 जनवरी 2021 : किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हिंसा

फरवरी 2021 -

01 फरवरी 2021 : साल 2021-22 का बजट लोकसभा में पेश

03 फरवरी 2021 : पहली बार सेंसेक्स ने मारी 50,000 से ऊंची उछाल

07 फरवरी 2021 : उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटा

09 फरवरी 2021 : अभिनेता राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

24 फरवरी 2021 : अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ

मार्च 2021 -

20 मार्च 2021 : आरएसएस ने दत्तात्रेय होसबाले को बनाया सर कार्यवाह

31 मार्च 2021 : पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक रिश्ते किए बहाल

अप्रैल 2021 -

4 अप्रैल 2021 : बीजापुर-सुकमा मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए

9 अप्रैल 2021 : प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

28 अप्रैल 2021 : श्रीलंका में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध

30 अप्रैल 2021 : वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन

मई 2021 -

5 मई 2021 : राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे

26 मई 2021 : नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे

26 मई 2021 : किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे हुए

जून 2021 -

18 जून 2021 : फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन

27 जून 2021 : देश में पहली बार आतंकियों ने ड्रोन से किया हमला

30 जून 2021 : मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटेक से निधन

जुलाई 2021 -

3 जुलाई 2021 : आमिर खान और किरण राव ने लिया तलाक

4 जुलाई 2021 : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

7 जुलाई 2021 : अभिनेता युसूफ खान उर्फ़ दिलीप कुमार का निधन

8 जुलाई 2021 : मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, सिंधिया समेत कई नए चेहरों को मिली जगह

16 जुलाई 2021 : बालिका वधु की दादी सा सुरेखा सिकरी का निधन

19 जुलाई 2021 : पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी

अगस्त 2021 -

5 अगस्त 2021 : ओलंपिक में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने जीता मेडल

7 अगस्त 2021 : टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल

15 अगस्त 2021 : अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा

सितंबर 2021 -

01 सितंबर 2021 : अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन

2 सितंबर 2021 : बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

13 सितंबर 2021 : भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए मुख्यमंत्री

18 सितंबर 2021 : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

20 सितंबर 2021 : चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री

अक्टूबर 2021 :

4 अक्टूबर 2021 : पैंडोरा पेपर लीक

18 अक्टूबर 2021 : बांग्लादेश में हिंदुओं के गांव पर हमला

29 अक्टूबर 2021 : एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन

नवंबर 2021 -

5 नवंबर 2021 : केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण

19 नवंबर 2021 : केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून वापस

29 नवंबर 2021 : पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ नियुक्त किए गए

दिसम्बर 2021 -

8 दिसम्बर 2021 : क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन

11 दिसम्बर 2021 : एक साल बाद किसानों का आंदोलन समाप्त

13 दिसम्बर 2021 : हरनाज कौर संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021

13 दिसम्बर 2021 : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन

Updated : 2 Jan 2022 3:06 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top