Home > Lead Story > सिंघु बॉर्डर पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, हत्या या आत्महत्या ?

सिंघु बॉर्डर पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, हत्या या आत्महत्या ?

सिंघु बॉर्डर पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, हत्या या आत्महत्या ?
X

सोनीपत। सिंघु बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के बीच आज एक और किसान की मौत हो गई। सुशांत सिटी के पास आज एक किसान का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक किसान लंबे समय से किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ था। वह संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था।

जानकारी के अनुसार, मृतक किसान की पहचान भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर के सदस्य और पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की अमलोह तहसील निवासी 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की गुरप्रीत अपने साथियों के साथ सिंघु बॉर्डर पर एक ट्रॉली में रह रहा था। उसके साथी दिवाली पर गांव लौट गए थे। उसके बाद से वह अकेले ही ट्रॉली में रह रहा था। आज सुबह उसका शव मिलने से बॉर्डर पर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसकी ट्रॉली के आसपास के लोग और अन्य ट्रॉलियों में पूछताछ कर रही है।हालांकि अब तक ये सवाल बना हुआ है की किसान की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। पुलिस दोनों ही एंग्लों से जांच कर रही है।

Updated : 12 Nov 2021 9:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top