Earth Hour 2025: "द पावर ऑफ नेचर" के साथ आज मनाया जा रहा है अर्थ पावर डे, एक घंटे अंधेरे के आगोश में रहेगी दुनिया

द पावर ऑफ नेचर के साथ आज मनाया जा रहा है अर्थ पावर डे, एक घंटे अंधेरे के आगोश में रहेगी दुनिया
X
आज का दिन पूरी धरती के लिए बेहद खास है यानि आज अर्थ पावर डे मनाया जा रहा है इसकी थीम इस बार "द पावर ऑफ नेचर" रखी गई है, जो हमें प्रकृति की ताकत और उसके संरक्षण के महत्व की याद दिलाती है।

Earth Hour 2025: बदलते जलवायु परिवर्तन के साथ गर्मी का तापमान भी बढ़ता जा रहा है जहां पर इससे बचने के लिए हर कोई तैयारी में जुटे है। आज का दिन पूरी धरती के लिए बेहद खास है यानि आज अर्थ पावर डे मनाया जा रहा है इसकी थीम इस बार "द पावर ऑफ नेचर" रखी गई है, जो हमें प्रकृति की ताकत और उसके संरक्षण के महत्व की याद दिलाती है। यहां पर यह खास दिन हर साल मार्च महीने के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है।

जानिए क्या होता है इस दिन

आपको बताते चलें कि, आज रात अर्थ पावर डे का खास दिन होता है इसमें 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर 2025 मनाया जाएगा। इस खास दिन को सफल बनाने के लिए दुनियाभर के लोग, संस्थान और बड़े-बड़े स्मारक एक घंटे के लिए गैर-आवश्यक लाइटें और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद कर देते हैं. यह पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। बताया जा रहा है कि, पूरी दुनिया एक घंटे अंधेरे के आगोश में रहेगी। वहीं पर भारत में भी इस आयोजन के लिए तैयारी की गई है। गेटवे ऑफ इंडिया, इंडिया गेट, हावड़ा ब्रिज और कई अन्य ऐतिहासिक इमारतें इस पहल में शामिल होंगी।

जानिए कैसे मनाएं यह दिन

आपको बताते चलें कि, इस खास दिन को आप घर पर भी आसानी से मना सकते है जो इस प्रकार है...

  • आज रात 8:30 से 9:30 बजे तक अपने घर की गैर-जरूरी लाइटें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद करें।
  • सोशल मीडिया पर #EarthHour2025 और #ThePowerOfNature हैशटैग के साथ जागरूकता फैलाएं।
  • स्थानीय पर्यावरण अभियानों में भाग लें और पेड़ लगाने जैसी पहल करें।

Tags

Next Story