Home > Lead Story > द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए 24 जून को करेंगी नामांकन, जदयू ने किया समर्थन का ऐलान

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए 24 जून को करेंगी नामांकन, जदयू ने किया समर्थन का ऐलान

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए 24 जून को करेंगी नामांकन, जदयू ने किया समर्थन का ऐलान
X

नईदिल्ली। राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून 2022 को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उनका मुकाबला संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। वह 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें की राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 29 जून है। मतदान 18 जुलाई को होगा एवं वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति पदभार ग्रहण करेंगे।

इसी बीच जनता दल यूनाइटेड ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने पर बुधवार को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है।

नीतीश ने जताई ख़ुशी -

इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने बुधवार को स्पष्ट किया कि जदयू का पूरा समर्थन द्रौपदी मुर्मू को रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांततः महिला सशक्तिकरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं। जनता दल (यू) द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

चिराग और जीतन राम ने भी किया सपोर्ट -

जदयू की इस घोषणा के साथ ही अब द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की राह में कोई बड़ी बाधा होने की कोई संभावना नहीं है। एनडीए के सभी घटक दलों के साथ ही चिराग पासवान ने भी मुर्मू के समर्थन देने की घोषणा आज की है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी आज सुबह टवीट कर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा है कि मोदी है तो मुमकिन है।

Updated : 22 Jun 2022 11:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top