Home > Lead Story > कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आया ट्विस्ट, थरूर-गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह ने मारी एंट्री, त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आया ट्विस्ट, थरूर-गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह ने मारी एंट्री, त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आया ट्विस्ट, थरूर-गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह ने मारी एंट्री, त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला
X

नईदिल्ली। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी के मुखिया चुने जाने की प्रक्रिया का औपचारिक आगाज हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए है। अब तक गहलोत बनाम थरूर के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा अब दिग्विजय की एंट्री के बाद त्रिकोणीय हो सकता है। दिग्विजय सिंह कल मीडिया से वार्ता के दौरान कहा था की आप मुझे अध्यक्ष पद की रेस से बाहर ना माने। इसके बाद आज वह दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे है।

दूसरी तरफ, पहले से ही चुनाव लड़ने का संकेत दे रहे लोकसभा सदस्य थरूर ने बुधवार को कांग्रेस के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।वहीं गहलोत आज कोच्चि के दौरे पर है। यहां वह राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाने का एक आखिरी प्रयास करेंगे।कुछ अन्य नेताओं के भी चुनावी मैदान में उतरने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता।

Updated : 24 Sep 2022 4:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top