Home > Lead Story > गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री ने कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री ने कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री ने कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
X

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर जल्दबाजी में किए गए अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल्स होते रहते हैं। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह गलत ट्वीट कर कानूनी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। खरगोन हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सख्त नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि दिग्विजय सिंह पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।


खरगौन हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। हालांकि अपने इस ट्वीट को दिग्विजय सिंह कुछ देर बाद डिलीट कर दिया लेकिन तब तक यह ट्वीट वायरल हो चुका था। जिसके बाद अब प्रदेश के गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज करने की पूरी तैयारी कर ली है। गृहमंत्री विधि विशेषज्ञों से चर्चा कर सकते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने बुलडोजर से कार्रवाई के सवाल पर कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखा। जिस प्रकार से उनके शांतिदूतों ने खरगोन में पत्थर फेंका था, उस पर उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं, जो स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। ये वो हैं जिन्होने ट्वीट कर भ्रम फैलाया। इसके लिए वो कानूनविदों से बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिग्विजय ने खरगौन की झूठी फोटो टवीट किए थे।

सीएम ने दी तीखी प्रतिक्रिया -



वहीं सीएम शिवराज ने भी दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए ट्वीट लिखा कि दिग्विजय ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट किया था, उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इसे खरगोन का बता दिया। इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे हैं।

Updated : 18 April 2022 8:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top