Home > Lead Story > लालकिला हिंसा मामले में दो साजिशकर्ता जम्मू से गिरफ्तार

लालकिला हिंसा मामले में दो साजिशकर्ता जम्मू से गिरफ्तार

लालकिला हिंसा मामले में दो साजिशकर्ता जम्मू से गिरफ्तार
X

नईदिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुई हिंसा मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही जम्मू निवासी मंदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया है। दोनों लालकिला हिंसा में साजिशकर्ता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार लालकिला हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच की एसआईटी आरोपितों की तलाश कर रही थी। यह मामला कोतवाली स्थित क्राइम ब्रांच की टीम के पास है और इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में क्राइम ब्रांच की स्टार्स 1 टीम को पता चला कि जम्मू निवासी मोहिंदर सिंह और मंदीप भी इस हिंसा में शामिल रहे हैं। लालकिला हिंसा की साजिश रचने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। दोनों फिलहाल जम्मू में मौजूद हैं।

जम्मू से गिरफ्तार हुए दोनों आरोपित -

सोमवार रात पुलिस टीम ने जम्मू पुलिस की मदद से छापा मारकर मोहिंदर और मंदीप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। यहां पुलिस उनसे यह जानने का प्रयास करेगी कि हिंसा में उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top