Home > Lead Story > दत्तात्रेय होसबाले बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए सरकार्यवाह

दत्तात्रेय होसबाले बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए सरकार्यवाह

दत्तात्रेय होसबाले बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए सरकार्यवाह
X

नईदिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्वोच्च निर्वाचित पद सरकार्यवाह के लिए दत्तात्रेय होसबाले का चयन हुआ है। वह वर्तमान में सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे। ट्वीट अनुसार इसमें कहा गया, "संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह पद के लिए श्री दत्तात्रेय होसबाले जी निर्वाचित हुए। वे 2009 से सह सरकार्यवाह का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।" संघ के संविधान के अनुसार हर तीन वर्षों में सरकार्यवाह पद के लिए चुनाव होता है। दत्तात्रेय भैया जी जोशी का स्थान लेंगे जिन्होंने चार कार्यकाल तक इस पद को संभाला है।

सरकार्यवाह दत्तात्रेय का जीवन परिचय -


दत्तात्रेय होसबाले का जन्म 1 दिसम्बर, 1954 को कर्नाटक के कर्नाटक के शिमोगा जिले के सोरबा तालुका के एक छोटे से गाँव होसबाले से हैं। उन्होंने अंग्रेज़ी विषय से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है। दत्तात्रेय 1968 में 13 वर्ष की अवस्था में संघ के स्वयंसेवक बनें और 1972 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। वर्ष 1975-77 के दौरान वह जेपी आन्दोलन में भी सक्रिय रहे और लगभग पौने दो वर्ष 'मीसा' के अंतर्गत जेल में रहे। जेल में उन्होंने दो हस्तलिखित पत्रिकाओं का संपादन भी किया। सन् 1978 में नागपुर में नगर सम्पर्क प्रमुख के रूप में विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता हुए। अगले 15 वर्षों तक ये परिषद के संगठन महामंत्री रहे।

युवा विकास केन्द्र का संचालन -

विद्यार्थी परिषद में उन्होंने कई दायित्वों का निर्वहन किया और परिषद के राष्ट्रीय संगठन-मंत्री भी रहे। गुवाहाटी में युवा विकास केन्द्र के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में विद्यार्थी परिषद के कार्य-विस्तार का संपूर्ण श्रेय भी उन्हें ही जाता है। दत्तात्रेय होसबाले ने नेपाल, रूस, इंग्लैंड, फ्रांस और अमेरिका की यात्राएं की हैं।

कन्नड़-मासिक 'असीमा' के संस्थापक-संपादक

कुछ दिनों पहले नेपाल में आए भीषण भूकंप के बाद संघ की ओर से भेजी गई राहत-सामग्री और राहत दल के प्रमुख के नाते कई दिनों तक सेवा-कार्य किया। वर्ष 2004 में वह संघ के अखिल भारतीय सह-बौद्धिक प्रमुख बनाए गए। इसके बाद 2009 से वह सह-सरकार्यवाह के पद पर हैं। दत्तात्रेय होसबाले मातृभाषा कन्नड़ के अतिरिक्त अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, तमिल और मराठी के विद्वान हैं। वह लोकप्रिय कन्नड़-मासिक 'असीमा' के संस्थापक-संपादक हैं।



Updated : 12 Oct 2021 10:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top