फ्रांस में मिला कोरोना का नया वेरिएंट "IHU", डेल्टा और ओमिक्रोन से ज्यादा संक्रामक

X
By - स्वदेश डेस्क |4 Jan 2022 3:15 PM IST
Reading Time: पेरिस। फ्रांस में कोरोना का नया वेरिएंट आईएचयू बी.1.640.2 सामने आया है। इस वेरिएंट से फ्रांस में 12 लोग संक्रमित हैं। इसे अफ्रीकी देश कैमरून की यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, ओमिक्रॉन वेरिएंट अभी भी दुनिया के अधिकांश हिस्सों में प्रमुख स्ट्रेन है, लेकिन आईएचयू वेरिएंट का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस वेरिएंट में 46 म्यूटेशन है जो ओमीक्रोन से भी ज्यादा है। वायरस विशेषज्ञ एरिक फेइगल डिंग ने कहा है कि नए वेरिएंट आ रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह ज्यादा खतरनाक होंगे। उन्होंने कहा कि अभी यह देखना होगा कि यह नया वेरिएंट किसी श्रेणी में आता है।इससे पहले 24 नवंबर 2021 को ओमीक्रोन वेरिएंट का दक्षिण अफ्रीका में पता चला था। अब तक यह 100 देशों में फैल चुका है।
Next Story
