Home > Lead Story > त्रिपुरा और नागालैंड में खिला कमल, मेघालय में एनपीपी बहुमत के करीब

त्रिपुरा और नागालैंड में खिला कमल, मेघालय में एनपीपी बहुमत के करीब

त्रिपुरा और नागालैंड में खिला कमल, मेघालय में एनपीपी बहुमत के करीब
X

नईदिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों और चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के नतीजे और रुझान स्पष्ट होते नजर आ रहे हैं। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा सहयोगियों के साथ सत्ता में वापसी कर रही है तो मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी बन रही है।


त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 60 सीटों वाले त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा- 32, उसकी सहयोगी आईपीएफटी-1 सीपीआई (एम)-11 उनकी सहयोगी कांग्रेस-4, त्रिपुरा मोथा पार्टी-12 सीटों पर आगे चल रही या जीत गई है। नगालैंड विधानसभा चुनाव: 60 सीटों वाले मेघालय में भाजपा एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं, 59 सीटों पर मतदान हुआ था। कुल 59 सीटों के रुझान के अनुसार नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 26, भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों, कांग्रेस 5 सीटों, लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास), नागा पीपल्स फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी तीन-तीन सीटों, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) 2, जनता दल (यूनाइटेड) 1 और निर्दलीय चार सीटों आगे चल रहे हैं या जीत चुके हैं।

मेघालय विधानसभा चुनाव: 60 सीटों में से मेघालय विधानसभा में 59 सीटों पर मतदान हुआ था। मेघालय की सोहिओंग (एसटी) सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के चलते मतदान स्थगित किया गया था। चुनाव आयोग द्वारा घोषित आधिकारिक रुझानों के अनुसार नेशनल पीपुल्स पार्टी 26, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 10, वायस ऑफ द पीयूप्ल पार्टी 5, तृणमूल कांग्रेस 5, कांग्रेस 4, भारतीय जनता पार्टी 3, हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 2, निर्दलीय 2 पर आगे चल रहे हैं या जीत चुके हैं।

त्रिपुरा के नतीजे

पार्टी आगे जीते कुल
भाजपा 0 3333
कांग्रेस +लेफ्ट 0 14 14
टीएमपी 0 1313
अन्य 0 0 0

नागालैंड के नतीजे

पार्टी आगे जीते कुल
भाजपा+एनडीपीपी 39 1 40
एनपीएफ 3 0 3
कांग्रेस 0

0

0

अन्य 17 0 17

मेघालय के नतीजे -

पार्टी आगे जीत कुल
एनपीपी 24 0 24
भाजपा 6 0 6
कांग्रेस 6 0 6
तृणमूल कांग्रेस 5 0 5
अन्य 18 0 18


Updated : 13 April 2024 12:56 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top