Home > Lead Story > देश में पहली बार एक दिन में 1.15 लाख नए मरीज, 630 लोगों की मौत

देश में पहली बार एक दिन में 1.15 लाख नए मरीज, 630 लोगों की मौत

देश में पहली बार एक दिन में 1.15 लाख नए मरीज,  630 लोगों की मौत
X

नईदिल्ली। देश में संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार लगातार तेज होती जा रही है। देश में एक बार फिर 1 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित मिले है। इससे पहले 4 अप्रैल को 1 लाख 3 हजार मरीज निकले थे। बीते 24 घंटों में 1.15 लाख नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,01,785 पर पहुंच गई है। वहीँ 630 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,66,177 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के 8,43,473 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,17,92,135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 92.11 प्रतिशत है।एक बार फिर महाराष्ट्र में सर्वाधिक 55,469 नए मरीज मिले है। छत्तीसगढ़ में भी संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। यहां पिछले 24 घंटों में 9,921 नए मरीज मिले है। महाराष्ट्र में 4.72 लाख, जबकि छत्तीसगढ़ में 52,445 एक्टिव मरीज है।


Updated : 7 April 2021 6:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top