Home > Lead Story > टीकाकरण : 24.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1.5 लाख से अधिक बुजुर्गों को लगा टीका

टीकाकरण : 24.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1.5 लाख से अधिक बुजुर्गों को लगा टीका

टीकाकरण : 24.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1.5 लाख से अधिक बुजुर्गों को लगा टीका
X

नईदिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना का अंत करने के लिए देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। जिसके तहत60 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 से 59 वर्ष उम्र वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए CO -WIN एप पर रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है।

24.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन -

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पहले दिन 24.5 लाख लोगों ने कोरोना रजिस्ट्रेशन कराया। देश में अब तक 1,48,54,136 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें 67,04,613 हेल्थ वर्कर्स को पहली खुराक, 25,97,799 हेल्थ वर्कर को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 53,44,453 फ्रंट लाइन वर्कर को पहला डोज लगाया जा चुका है। देश में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी।

1.5 लाख से अधिक बुजुर्गों ने लगवाया टीका -

दूसरे चरण के पहले दिन 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,82,992 लोगो को वैक्सीन दी गई। वहीँ 45 साल से अधिक के रोगग्रस्त 24,279 लोगों को टीका लगाया गया है।

12,464 मरीज ठीक हुए

बता दें की देश में अब तक 1.07 करोड़ (1,07,98,921) से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 12,464 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। भारत की रिकवरी दर की 97.07 प्रतिशत है।

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top