Home > Lead Story > काेरोना : भारत में पहली मौत होने से हड़कम्प मचा, 75 मरीजों की पुष्टि हुई, 3 राज्यों ने की महामारी घोषित

काेरोना : भारत में पहली मौत होने से हड़कम्प मचा, 75 मरीजों की पुष्टि हुई, 3 राज्यों ने की महामारी घोषित

काेरोना : भारत में पहली मौत होने से हड़कम्प मचा, 75 मरीजों की पुष्टि हुई, 3 राज्यों ने की महामारी घोषित
X

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश में पहले व्यक्ति की कर्नाटक में मौत हो गई है। यह मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई है। मृतक की उम्र 76 साल बताई गई है। इसके बाद हड़कम्प मच गया है। मरीज सऊदी अरब से लौटा था। वहीं, देश में अब तक कोरोना वायरस के 75 मामलों की पुष्टि हो गई है। केरल और हरियाणा के बाद दिल्ली देश का तीसरा राज्य है जहां कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 मामले, हरियाणा में 14, केरल में 17, राजस्थान में 3, तेलंगाना में एक, उत्तर प्रदेश 11, लद्दाख में तीन, तमिलनाडु में एक, जम्मू-कश्मीर में एक, कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में 11 और पंजाब में एक मामला सामने आया हैं।

दिल्ली में स्कूल-कॉलेज से लेकर सिनेमा हॉल तक सब कुछ 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड के भी सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। कई खेल कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं, लेकिन इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कोरोना से नहीं घबराने की आग्रह किया है।

भारत ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीज़ा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है। कार्ड होल्डर को दी जाने वाली वीज़ा मुक्त यात्रा की सुविधा भी 15 अप्रैल तक के लिए रोक दी गई है। यह रोक सभी हवाईअड्डों और बंदरगाहों पर 13 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।

Updated : 13 March 2020 4:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top