Home > Lead Story > देश में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, 6 माह बाद 24 घंटों में 3 हजार से आधी मरीज
देश में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, 6 माह बाद 24 घंटों में 3 हजार से आधी मरीज
स्वदेश डेस्क | 30 March 2023 6:38 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,016 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान छह संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 1,396 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,41,68,321 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13,509 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत है।टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 15,784 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है
पिछले 24 घंटे में 1,10,522 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.14 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।
Updated : 13 April 2024 12:52 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire