देश में संक्रमण दर बढ़कर 5.44 फीसदी हुई, 24 घंटे में 16,561 नए मरीज मिले
स्वदेश डेस्क | 12 Aug 2022 5:56 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 16,561 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 18,053 है। जबकि इससे 39 लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 35 लाख 73 हजार 094 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.53 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 23 हजार 535 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.44 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.04 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 95 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
Updated : 12 Aug 2022 3:13 PM GMT
Tags: #Corona #Covid19 #CoronaVaccine
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire