Home > Lead Story > 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार से अधिक मरीज मिले, 44 संक्रमितों ने तोड़ा दम

24 घंटों में कोरोना के 20 हजार से अधिक मरीज मिले, 44 संक्रमितों ने तोड़ा दम

24 घंटों में कोरोना के 20 हजार से अधिक मरीज मिले, 44 संक्रमितों ने तोड़ा दम
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 20,408 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 20,958 है। जबकि इससे 44 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 33 लाख 30 हजार 442 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.48 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 43 हजार 384 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.05 प्रतिशत है।आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 04 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 48 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना से अब तक तक हुई कुल 5,26,312 मौतों में से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और केरल में हुई है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,48,097, केरल में 70,451, कर्नाटक में 40,143, तमिलनाडु में 38,032, दिल्ली में 26,308, उत्तर प्रदेश में 23,565 और पश्चिम बंगाल में 21,352 लोगों की मौत हुई है।

Updated : 5 Aug 2022 6:57 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top