24 घंटे में 18,313 नए कोरोना संक्रमित मिले, 57 लोगों की मौत
स्वदेश डेस्क | 27 July 2022 5:46 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 18,313 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 20,742 है। जबकि इससे 57 लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 32 लाख 67 हजार 571 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.47 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 45 हजार 026 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.31 प्रतिशत है।आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 25 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 36 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
Updated : 6 Aug 2022 5:36 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire