24 घंटों में कोरोना से 43 मरीजों की मौत, 18,840 नए संक्रमित मिले
स्वदेश डेस्क | 9 July 2022 6:30 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 18,840 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 16,104 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 43 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 29 लाख 53 हजार 980 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.51 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 25 हजार 028 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.14 प्रतिशत है।आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 54 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 61 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
Updated : 18 July 2022 6:06 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire