Home > Lead Story > 24 घंटे में कोरोना के 3377 नए मरीज, 188.65 करोड़ टीके के डोज लगे

24 घंटे में कोरोना के 3377 नए मरीज, 188.65 करोड़ टीके के डोज लगे

24 घंटे में कोरोना के 3377 नए मरीज, 188.65 करोड़ टीके के डोज लगे
X

नईदिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 188 करोड़ 65 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 22.80 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।इस उपलब्धि को 2,32,59,791 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।


12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.82 करोड़ (2,82,92,856) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई।

3377 नए मरीज -

बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले सामने आएं।वहीँ भारत में सक्रिय मामले आज 17,801 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,496 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,30,622 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 4,73,635 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.69 करोड़ से अधिक (83,69,45,383) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.63 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.71 प्रतिशत है।

Updated : 29 April 2022 11:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top