Home > Lead Story > तीसरी लहर : देश में 1 दिन में 2.64 लाख से अधिक मरीज मिले, 315 की मौत

तीसरी लहर : देश में 1 दिन में 2.64 लाख से अधिक मरीज मिले, 315 की मौत

तीसरी लहर : देश में 1 दिन में 2.64 लाख से अधिक मरीज मिले, 315 की मौत
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में दो लाख, 64 हजार 202 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 9 हजार, 345 है। इस महामारी से 315 लोगों की मौत हो गई है।

शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल तीन करोड़, 48 लाख, 24 हजार, 706 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 95.20 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 लाख, 72 हजार, 73 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 14.78 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 17 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 69 करोड़ 90 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

ओमिक्रोन संकट -

कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है। देश में ओमिक्रोन के अबतक पांच हजार 753 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और एक की मौत हुई है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 1367 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर अब राजस्थान पहुंच गया है। यहां 792 ओमिक्रोन के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां अबतक 549 मामले आ चुके हैं। चौथे नंबर पर अब केरल है, जहां 486 मामले सामने आए हैं। पांचवें नंबर पर कर्नाटक है जहां 479 मामले सामने आ चुके हैं।

155 करोड़ टीके -

कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में 24 घंटों में करीब 70 लाख टीके लगाए गए। इसी के साथ देश में अबतक 155.39 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 157.50 करोड़ टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी टीके की 15.17 करोड़ खुराक मौजूद है।

Updated : 15 Jan 2022 2:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top