देश में 150 दिन बाद 50 हजार से अधिक संक्रमित, 251 लोगों की मौत

देश में 150 दिन बाद 50 हजार से अधिक संक्रमित, 251 लोगों की मौत
X

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण रफ़्तार पहड़ने लगा। कई राज्यों अधिक संक्रमण वाले जिलों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया है। आज 152 दिन बाद 50 हजार से अधिक संक्रमित मिले। बीते 24 घंटों में कोरोना के 53 हजार 476 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,17,87,534 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 251 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,60,692 तक पहुंच गई है।

जिसमें सर्वाधिक मामले महारष्ट्र, केरल, पंजाब सहित 6 राज्यों में है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,95,192 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,12,31,650 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 95.28 प्रतिशत हो गया है।आईसीएमआर के मुताबिक 24 मार्च को 10,65,021 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 23,75,03,882 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Tags

Next Story