24 घंटे में कोरोना के 42 हजार से अधिक नए मरीज, 308 लोगों की मौत

X
By - स्वदेश डेस्क |30 Aug 2021 1:42 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 42,909 नये मरीज सामने आए है। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 27 लाख 35 हजार 939 हो गया है। वहीं 34 हजार 763 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 19 लाख 23 हजार 405 हो गयी है।
इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 7,766 की वृद्धि हुई है। वहीँ 380 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 4,38,210 हो गया है। इसके बाद देश में कोरोना रिकवरी रेट घटकर 97.51 फीसदी हो गई और सक्रिय दर 1.15 फीसदी पहुंच गयी है। देश में रविवार को 31 लाख 14 हजार 696 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 63 करोड़ 43 लाख 81 हजार 358 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
Next Story
