देश में घटी नए मरीजों की संख्या, 24 घंटों में 1,335 नए संक्रमित मिले, 52 की मौत
स्वदेश डेस्क | 1 April 2022 6:47 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 1,335 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 1,918 रही। कोरोना संक्रमित 52 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 24 लाख, 90 हजार, 922 हो गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 13 हजार, 672 है। दैनिक संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत है।आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 06 लाख, 06 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 78 करोड़, 97 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
Updated : 2 April 2022 8:16 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire