देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ़्तार, 24 घंटे में 25920 नए मरीज
स्वदेश डेस्क | 18 Feb 2022 6:15 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना के 25,920 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 66 हजार 254 है। इस दौरान कोरोना संक्रमित 492 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 19 लाख , 77 हजार, 238 हो गई है। इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 98.12 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2 लाख, 92 हजार 092 तक पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 12 लाख 54 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 75 करोड़ 68 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
Updated : 22 Feb 2022 9:02 AM GMT
Tags: #Corona #Covid19 #CoronaUpdate
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire