देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटों में 3.37 लाख से अधिक मरीज मिले
स्वदेश डेस्क | 22 Jan 2022 6:15 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में तीन लाख, 37 हजार 704 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। कोरोना को मात देने वालों की संख्या दो लाख 42 हजार, 676 है। इस दौरान 488 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या तीन करोड़, 63 लाख, 01 हजार, 482 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 93.31 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 लाख, 13 हजार 365 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 17.22 प्रतिशत हो गयी है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19.60 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 71 करोड़ 34 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
Updated : 27 Jan 2022 8:49 AM GMT
Tags: #Corona #Covid193wave
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire