देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,890 से ज्यादा नए मरीज
स्वदेश डेस्क | 26 March 2023 8:07 AM GMT
X
X
दिल्ली। कोरोना की रफ्तार अब तेज होने लगी है। पिछले 24 घंटे में 1,890 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इससे चार लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,051 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक कोरोना से 4,41,63,883 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9,433 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है
, टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 7,955 खुराक दी गई हैं। अबतक देश में कोरोना से बचाव के टीके की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
कोरोना की जांच में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1,21,147 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.09 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।
Updated : 26 March 2023 8:07 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire