Home > देश > केरल और महाराष्ट्र ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 41 हजार 383 नए मरीज

केरल और महाराष्ट्र ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 41 हजार 383 नए मरीज

केरल और महाराष्ट्र ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में  41 हजार 383 नए मरीज
X

नईदिल्ली। देश में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 41 हजार 383 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 507 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से उबरकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 38 हजार 652 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 31 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.41 प्रतिशत रही है। देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 12 लाख 57 हजार 720 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 18 हजार 987 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख 09 हजार 394 हो गई है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 04 लाख 29 हजार 339 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

केरल और महाराष्ट्र ने बढ़ाई चिंता -

केरल और महाराष्ट्र ने चिंता बढ़ा रखी है। इन दोनों राज्यों में 50 फीसदी स अधिक नए मरीज सामने आ रहे है। केरल में बुधवार को 17,481 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ 14,131 लोग ठीक हुए और 106 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर महाराष्ट्र में 8,159 लोग संक्रमित पाए गए। 7,839 लोग ठीक हुए और 165 लोगों की मौत हुई है।

रिकवरी रेट 97.35 फीसद -

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.35 प्रतिशत हो गया है।देश में पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 45.09 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 41.78 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Updated : 12 Oct 2021 10:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top