Home > Lead Story > देश में पहली बार एक दिन में 4 हजार से अधिक मरीजों की मौत, 4.01 लाख नए मरीज

देश में पहली बार एक दिन में 4 हजार से अधिक मरीजों की मौत, 4.01 लाख नए मरीज

देश में पहली बार एक दिन में 4 हजार से अधिक मरीजों की मौत, 4.01 लाख नए मरीज
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना के नए मामले लगातार तीसरे दिन भी चार लाख के पार हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 लाथ,01 हजार,078 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 4 हजार, 187 लोगों की मौत हो गई। वैसे पिछले 24 घंटे 3 लाख,18 हजार ,609 मरीज स्वस्थ भी हुए है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़,18 लाख,92 हजार,676 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख,38 हजार,270 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख,23 हजार,446 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,79 लाख,30 हजार,960 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ देश में रिकवरी रेट भी लुढकता जा रहा है। शुक्रवार को रिकवरी रेट में फिर गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर 81.90 प्रतिशत रह गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top