Home > देश > देश में 3.51 लाख से अधिक नए मरीज, 2, 812 ने गंवाई जान

देश में 3.51 लाख से अधिक नए मरीज, 2, 812 ने गंवाई जान

देश में 3.51 लाख से अधिक नए मरीज, 2, 812 ने गंवाई जान
X

नईदिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 3 लाख 51 हजार 991 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। नए मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 हो गई है। वहीँ 24 घंटों में 2 हजार 812 लोगों की महामारी से जान गई है। देश में अब तक कुल 1 लाख 95 हजार 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28,13,658 है। वहीँ राहत की बात ये है की पिछले 24 घंटों में 2 लाख 19 हजार 272 लोगों ने कोरोना को हराया। कोरोना से अबतक कुल 1,43,04,382 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आईसीएमआर के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

रिकवरी रेट -

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ घटता रिकवरी रेट चिंता का विषय बन हुआ है। पिछले 15 दिनों से देश के रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 83.48 से घटकर 82.62 प्रतिशत हो गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top