Home > Lead Story > कल हुईं कुल मौतों का 48 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्यों में, 5 में कांग्रेस की सरकार

कल हुईं कुल मौतों का 48 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्यों में, 5 में कांग्रेस की सरकार

कल हुईं कुल मौतों का 48 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्यों में, 5 में कांग्रेस की सरकार
X

नईदिल्ली/वेबडेस्क। देश में जारी कोरोना संकट अब धीरे - धीरे थमता नजर आ रहा है। आपदा की इस घड़ी में जहां एक और कई समाजसेवी संस्थाएं लोगों की मदद कर रहीं है, वहीँ विपक्षी दल इस मौके का भुनाने की कोशिश में लगे हुए है। कांग्रेस और अन्य दल भाजपा और केंद्र सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगा रहें है। वहीँ कांग्रेस शासित और उनके सहयोग वाले राज्यों पर नजर डाले तो अत्यंत भयावह स्थिति सामने आ रही है।

बीते 24 घंटों में देश भर में कुल 4198 लोगों की मौतें हुई हैं, जिसमें से 48 प्रतिशत मौतें सिर्फ 6 राज्यों में ही हुई हैं। जिंसमें से 5 राज्यों पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कांग्रेस और उनके गठबंधन वाली सरकारें है। इस सूची में शामिल 6वें राज्य दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। जिसके मुख्यमंत्री रोजाना वैक्सीन और ऑक्सीजन की कमी बताकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते है।

कल जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में 793, दिल्ली में 347, तमिलनाडु में 298, पंजाब में 214, छत्तीसगढ़ में 199 और राजस्थान में 169 लोगों की मौत हुई है। ये राज्य अपने यहां स्थिति को नियंत्रित करने के स्थान पर केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे है। राजनीतिक बयानों की आड़ में अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास कर रहे है।

सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा -

इन राज्यों में बिगड़ते हालातों से वहां की जनता में बेहद रोष बना हुआ है। जोकि सोशल मीडिया पर भी नजर आ रहा है।सोशल मीडिया के माध्यम से लोग कांग्रेस और उनके नेताओं से लगातार सवाल कर रहे है की राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी अपने मुख्यमंत्रियों को उनकी कमियां क्यों नहीं बताती। उन्हें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई सलाह क्यों नहीं देती।

जनता के सवाल -

  • सवाल ये है की कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस प्रकार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को महामारी से बचाव की सलाह देते है। वहीँ सलाह अपने मुख्यमंत्रियों और सहयोगियों को क्यों नहीं देते?
  • सवाल ये है की कांग्रेस अपनी बिगड़ती छवि को बचाने के लिए आरोपों की राजनीति करने के स्थान पर कोरोना महामारी से बचाव का नया मॉडल तैयार करने और इसके अंत के प्रयासों पर ध्यान क्यों नहीं दे रही?
  • सवाल ये है की क्या राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को अपने राज्यों में महामारी से मरने वालों की लाशें नजर नहीं आ रहीं या आपदा को अवसर बना राजनीति चमकाना ही एकमात्र उद्देश्य है ?
  • सवाल ये है की महामारी के समय जब एकजुट ही मानव सेवा और राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए तब सिर्फ राजनीतिक बयानों से कमियां निकालकर लोगों के मनों में नकरात्मक भाव पैदा कर राजनीतिक स्वप्नों को पूरा करने की नींव रखना क्या सही है ?

Updated : 12 Oct 2021 10:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top