Home > Lead Story > कश्मीर के बाद महाराष्ट्र में भी टूटेगी कांग्रेस, दो पूर्व मंत्री शिंदे सरकार में होंगे शामिल !

कश्मीर के बाद महाराष्ट्र में भी टूटेगी कांग्रेस, दो पूर्व मंत्री शिंदे सरकार में होंगे शामिल !

फडणवीस से मिले कांग्रेस से नाराज अशोक

कश्मीर के बाद महाराष्ट्र में भी टूटेगी कांग्रेस, दो पूर्व मंत्री शिंदे सरकार में होंगे शामिल !
X

मुंबई। कांग्रेस पार्टी इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। एक ओर राहुल गांधी हल्ला बोल और भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश कर रहे है। वहीँ दूसरी और एक-एक कर सभी राज्यों में कांग्रेस का किला ढहता जा रहा है। कश्मीर में गुलाम नबी के इस्तीफा देने के बाद हिमाचल में आनंद शर्मा, हरियाणा में भूपिंदर हुड्डा, पंजाब में मनीष तिवारी हाईकमान को आँखें दिखा रहे है। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है की कांग्रेस के 2 पूर्व मंत्री शिंदे कैबिनेट में शामिल हो सकते है। इनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री का नाम भी शामिल है।

इन अटकलों को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस की सीक्रेट मुलाकात ने मजबूती दे दी है। बीते गुरूवार को दोनों नेताओं के बीच शिंदे गुट के नेता के घर ये मीटिंग हुई है। हालांकि मीटिंग के बाद चव्हाण ने कहा कि उनकी यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है।इसी कड़ी में दूसरा नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का सामने आ रहा है। वह भाजपा नेता मोहित कंबोज के साथ दो दिन पहले देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर चुके हैं।

सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में कांग्रेस के 7-10 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है। बता दें की जून में हुए विधानपरिषद चुनाव में इन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जबकि पिछले माह हुए फ्लोर टेस्ट के समय व्हिप के बावजूद ये विधायक सदन से गायब रहे थे।

Updated : 2 Sep 2022 2:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top