Home > Lead Story > क्या राहुल गांधी से पीछा छुड़ाना चाहते है कांग्रेसी नेता, भाजपा ने पूछा- आखिर क्यों नहीं उठाएं ये.. कदम

क्या राहुल गांधी से पीछा छुड़ाना चाहते है कांग्रेसी नेता, भाजपा ने पूछा- आखिर क्यों नहीं उठाएं ये.. कदम

पवन खेड़ा के मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन राहुल के मामले में ऐसा नहीं किया

क्या राहुल गांधी से पीछा छुड़ाना चाहते है कांग्रेसी नेता, भाजपा ने पूछा- आखिर क्यों नहीं उठाएं ये.. कदम
X

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद राहुल को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया। राहुल केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के सांसद थे। इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वह भारत की आवाज के लिए लड़ रहे हैं। इसके लिए वह हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।इस मुद्दे पर पूरी कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह समेत सभी नेता इसका विरोध कर रहे है। इसी बीच भाजपा ने इसे कांग्रेस की आंतरिक साजिश करार दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर सवाल पूछा कि कांग्रेस के अंदर राहुल गांधी से कौन छुटकारा पाना चाहता है? केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा कि क्या कांग्रेस राहुल की सदस्यता को लेकर गंभीर थी?अनुराग ठाकुर ने कहा उन्होंने कहा की कहा जाता है कि- भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। राहुल गांधी कहते थे दुर्भाग्य से सांसद हूं। जो उनको दुर्भाग्य लगता था, आज उससे भी उनके मुक्ति मिल गई। वायनाड के लोगों को भी छुटकारा मिल गया।

राहुल गांधी अंससदीय -

अनुराग ठाकुर ने राहुल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने लंबे समय से जो लोकसभा के सदस्य हो,2009 से 2014 तक, 5 वर्षों में कभी अमेठी के लिए सवाल नहीं पूछ पाए। 13 सालों में मात्र 21 डिबेट्स में भाग लिया। यह अपने आप में उनके बारे में बताता है।राहुल गांधी 7 जगह जमानत पर हैं, बार-बार झूठ बोलने, अवमानना के लिए इन्हें बेल दी गई। वे एक आदतन अपराधी हैं, इन्हें ऐसा लगता था कि देश का कानून या कोई व्यक्ति कुछ कर नहीं सकता। इनके पास माफी मांगने के लिए 3 साल लेकिन इन्होंने माफी नहीं मांगी।

राहुल गांधी से पीछा छुड़ाना चाहते है कांग्रेसी नेता -

उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस नेता साहिबजादे (राहुल गांधी) के चाटुकार छाती पीट रहे हैं, हाय-तौबा कर रहे हैं। आज जो फैसला हुआ है उन्हीं की सरकार में ऑर्डिनेंस के आधार पर हुआ है। आज जब उनकी सदस्यता गई तो, उन्हीं के पार्टी के लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नेता बताए की क्या सच में उनकी पार्टी राहुल की सदस्यता को लेकर गंभीर थी? कार्रवाई के कुछ घंटों के भीतर उसने पवन खेड़ा के मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन राहुल के मामले में ऐसा नहीं किया। ठाकुर ने आगे कहा कि राहुल समझें कि कांग्रेस से अंदर कौन साजिश रच रहा है। राहुल गांधी को यह समझना होगा कि उन्हें किसने गलत राय दी है।


Updated : 25 March 2023 7:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top