कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री की हत्या के लिए कार्यकर्ताओं को उकसाया, कहा- मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो

भोपाल। मप्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का एक विवादित इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए लोगों को उकसाते हुए नजर आ रहे है। कांग्रेस नेता इस वीडियो में कार्यकर्ताओं से कह रहे है की प्रधानमंत्री मोदी देश को धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांट देंगे। वह संविधान को खत्म कर देंगे। उनकी हत्या के लिए तैयार रहो। पटेरिया का ये वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता हमलावर हो गए है।
दअसल, पटेरिया पन्ना में कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडल सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज त्रिवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शारदा पाठक, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया सहित कई दिग्गज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की 'मोदी इलेक्शन खत्म कर देंगे, वह धर्म, जाति भाषा के आधार पर बांट देंगे. दलित आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है। यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो।'
एफआईआर दर्ज करने के आदेश
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ पन्ना एसपी को तत्काल एफआईआर करने के निर्देश दिए गए है। pic.twitter.com/uTR2zBHjIP
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 12, 2022
कांग्रेस नेता पटेरिया के इस बयान के बाद भाजपा नेता हमलावर हो गए है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, इससे स्पष्ट हो रहा है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है। इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह चल रहे हैं, उससे भी यह स्पष्ट हो जाता है। राजा पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
अमित मालवीय ने बताया निंदनीय -
संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो - एमपी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया।
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 12, 2022
The Congress is increasingly getting desperate and planning to assassinate PM Modi. We have seen how Channi's administration, in the run up to Punjab elections, almost executed the plan… pic.twitter.com/wtsQpgVRWo
वहीँ भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा की है कि कांग्रेस हताश हो रही है. इसलिए उनके नेता कुछ भी बयान दे रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने की जाँच की मांग -
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने कहा की पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए जनता ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। क्या हाल ही में मध्यप्रदेश से निकली राहुल गांधी की 'भारत तोड़ो यात्रा' में इस साजिश की तैयारी हुई? इसकी जांच होनी चाहिए।
