Home > देश > राहुल के बयान से नाराज कांग्रेस नेताओं की जम्मू में बैठक, हाईकमान को दे सकते है तल्ख संदेश

राहुल के बयान से नाराज कांग्रेस नेताओं की जम्मू में बैठक, हाईकमान को दे सकते है तल्ख संदेश

राहुल के बयान से नाराज कांग्रेस नेताओं की जम्मू में बैठक, हाईकमान को दे सकते है तल्ख संदेश
X

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी तारीखों का ऐलान होने के बाद तैयारियों में जुट गए है। वे पिछले कुछ दिनों से चुनावी राज्य केरल एवं तमिलनाडु में सक्रिय नजर आ रहे है। आज एक बार फिर वह तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले है। राहुल गांधी एक ओर जहां चुनावी तैयारियां कर रहे है। वहीँ दूसरी ओर उनके द्वारा केरल में उत्तर -दक्षिण भारत वाले बयान से उत्तर भारतीय नेता नाराज हो गए है।

ये उत्तर भारतीय नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में जम्मू में एकत्र हो रहे है। इस बैठक को कांग्रेस के अंदर हाईकमान के खिलाफ 'जी -23' गुट द्वारा ताकत दिखाने के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान से नाराज वरिष्ठ नेताओं के इस गुट को 'जी -23' के नाम से जाना जाता है। ये नेता पहले भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख नाराजगी जता चुके है।

ये नेता हो सकते है शामिल -

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल जम्मू पहुंचने वालों में शामिल है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी के भी उनके साथ आने की संभावना है।ये सभी नेता उत्तर भारत के हैं। इनमे से कई नेता शुक्रवार शाम ही यहां पंहुच गए थे। माना जा रहा है की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज ये नेता संयुक्त रूप से कोई तल्ख़ बयान दे सकते है।







Updated : 12 Oct 2021 10:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top