अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक कांग्रेस फिर निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, तैयारियां शुरू
X
नईदिल्ली/वेब डेस्क। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश से शुरु होकर गुजरात तक जाएगी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी लंबे समय से चल रही है। पार्टी पदाधिकारी इस यात्रा को लेकर योजना बना रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस यात्रा संबंधित जानकारी आधिकारिक तौर साझा कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 85वें महाअधिवेशन के तीसरे दिन रायपुर में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह तपस्या के लिए तैयार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसी योजना बनाएंगे वह सहयोग करेंगे। राहुल कई मौके पर भारत जोड़ो यात्रा को तपस्या कहते रहे हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी अपने बयान में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को जल्द शुरु किया जा रहा है। पार्टी अभी इस यात्रा को लेकर विचार कर रही है। हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही पार्टी यात्रा का विवरण जारी करेगी।
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you