- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

कमलनाथ ने बताया कांग्रेस का रुख, कहा- महाविकास आघाड़ी सरकार को जारी रहेगा समर्थन
X
मुंबई। महाराष्ट्र की सरकार पर सियासी संकट छाने के बाद मुंबई पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी 44 विधायक एकजुट हैं और महाविकास आघाड़ी को समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रलोभन की राजनीति देश के लिए घातक है। साथ ही इस तरह की राजनीति संविधान विरोधी भी है। भाजपा सिर्फ पैसे के बल पर झारखंड, महाराष्ट्र सरकार को हटाने का प्रयास कर रही है।
कमलनाथ ने कहा कि वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, इसलिए उनसे फोन पर बात की है। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात की। महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी बेहतर काम कर रही थी, लेकिन भाजपा केंद्रीय सरकार तथा मशीनरी का प्रयोग करके सरकार में तोड़फोड़ कर रही है।
सरकार को बदनाम करने की साजिश -
कमलनाथ ने कहा कि शिवसेना पर आये संकट से पार्टी खुद निपटेगी। इस अंदरूनी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी हस्तक्षेप नहीं करेगी। मौके पर उपस्थित राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक मुंबई में मौजूद है, लेकिन मीडिया का एक वर्ग झूठी खबरें प्रसारित कर रहा है। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन झूठ प्रसारित कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।