Home > Lead Story > उत्तराखंड में हो सकता है बड़ा फेरबदल, मुख्यमंत्री रावत दिल्ली रवाना

उत्तराखंड में हो सकता है बड़ा फेरबदल, मुख्यमंत्री रावत दिल्ली रवाना

भाजपा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड में हो सकता है बड़ा फेरबदल, मुख्यमंत्री रावत दिल्ली रवाना
X

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अचानक से दिल्ली के लिए रवाना हो गये। वे दिल्ली में पार्टी के बड़े पदाधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

उनके ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण सहित अन्य कई कार्यक्रम थे। जोकि स्थगित कर दिए गए है वे सभी कार्यक्रम को छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए।मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रमों में पिछले दो दिन से बदलाव हो रहा है। केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के दौरान विधायकों की नाराजगी पर भी चर्चा हो सकती है। भाजपा पर्यवेक्षक के देहरादून पहुंचने से सियासी हलचल तेज हो गई थी। दो ​दिन से राजनीतिक गलियारों में सत्ता बदलाव को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि भाजपा अध्यक्ष बंशाीधर भगत नेतृत्व परिवर्तन की बात को विराम लगा चुके हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top