Home > Lead Story > मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
X

मुंबई। अभिनेता सलमान खान और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आज एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी लिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात शख्स ने फोन पर दी। इसके बाद पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं मुख्यमंत्री शिंदे को धमकी देने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक बदमाश ने फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। बदमाश ने कहा कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा। इससे पहले भी सलमान खान को ई-मेल के जरिए धमकी मिल चुकी है। इसी बीच नागपुर रात एक शख्स ने फोन करके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ाने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने 112 नंबर पर कॉल कर कहा कि उसके सीने में दर्द हो रहा है। जब उससे कहा गया की इस नंबर पर नहीं 108 पर कॉल करें तो उसने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली।

इसके बाद पुलिस ने धमकी करने वाले की लोकेशन का पता लगा लिया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Updated : 14 April 2023 8:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top