Home > राज्य > अन्य > ED ने पंजाब मुख्यमंत्री के भांजे पर की कार्यवाही, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

ED ने पंजाब मुख्यमंत्री के भांजे पर की कार्यवाही, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

ED ने पंजाब मुख्यमंत्री के भांजे पर की कार्यवाही, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार
X

चंडीगढ़। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गुरुवार रात करीब दो बजे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हन्नी को गिरफ्तार कर लिया। हन्नी को आज मोहाली को अदालत में पेश किया जाएगा।

वर्ष 2018 में दर्ज हुए अवैध खनन के एक मामले में 18 जनवरी को भूपिंदर सिंह हन्नी के मोहाली, लुधियाना व पठानकोट ठिकानों पर छापे मारे गए थे।ईडी ने भूपिंदर के ठिकाने से 7.9 करोड़, भूपिंदर के साथी संदीप के ठिकाने से 2 करोड़, 21 लाख कीमत के सोने के गहने तथा 12 लाख की रोलेक्स घड़ी बरामद की थी।

ईडी ने जालंधर स्थित कार्यालय में गुरुवार को भूपिंदर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया। करीब 9 घंटे तक हुई पूछताछ के दौरान भूपिंदर सिंह घबरा गया और उसने ईडी अधिकारियों के समक्ष तबीयत बिगड़ने का दावा किया। जिसके बाद उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। रात करीब 1 बजे अस्पताल ने भूपिंदर की सभी जांच रिपोर्ट नॉर्मल होने का दावा किया। जिसके बाद रात 2 बजे भूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी द्वारा भूपिंदर को आज मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा।

Updated : 23 Feb 2022 2:18 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top