Home > Lead Story > भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, 20 चीनी सैनिक घायल

भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, 20 चीनी सैनिक घायल

भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, 20 चीनी सैनिक घायल
X

नईदिल्ली। भारत- चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार चीनी सैनिकों ने 3 दिन पहले भारतीय सीमा में हुस्न का प्रयास किया था। जिसे भारतिय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है की इस झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए हैं। वहीँ भारत के 4 जवान घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार यह झड़प 3 दिन पहले हुई जब चीनी सैनिकों ने यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के कुछ सैनिकों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया। एलएसी पर तैनात भारतीय सैनिकों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस कार्यवाही में भारतीय सेना ने ना सिर्फ चीनी सैनिकों के इरादों पर पानी फेर दिया बल्कि सैनिकों को भारतीय सीमा से बाहर खदेड़ दिया। इस झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए है। बताया जा रहा है की चीन की इस करतूत के बाद सभी एलएसी पर क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।


Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top