Home > Lead Story > छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता गए जेल, ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी कर फंसे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता गए जेल, ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी कर फंसे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता गए जेल, ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी कर फंसे
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को रायपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। नंद कुमार बघेल पर ब्राह्मणों के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप है। उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर जिला अदालत में पेश किया गया है।

कोर्ट ने पेशी के दौरान जमानत आवेदन ना होने से 21 सितंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। बघेल के वकील गजेंद्र सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने गिरफ्तार कर जनक कुमार हिडको की कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं, नंदकुमार बघेल ने मीडिया से कहा कि यह अंतिम लड़ाई है और सुप्रीम कोर्ट तक जारी रहेगी

दरअसल नंदकुमार बघेल ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताया था। उन्होंने कहा की कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें। बघेल के इस बयान के बाद से समाज के लोगों में आक्रोश था।

नंद कुमार के इस बयान के बाद सीएम भूपेश बघेल ने खुद ही पिता पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर रायपुर के डीडी नगर थाने में भारतीय दंड सहिंता 1860 की धारा 153 ए और 505 –एक (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया ह

Updated : 12 Oct 2021 10:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top