Home > Lead Story > चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू, इस..दिन खुलेंगे मंदिरों के कपाट

चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू, इस..दिन खुलेंगे मंदिरों के कपाट

चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू, इस..दिन खुलेंगे मंदिरों के कपाट
X

देहरादून/वेबडेस्क। हिंदू धर्म की सबसे पवित्र चार धाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है।मंदिर प्रबंधन द्वारा दी गए जानकारी के अनुसार चारों धामों के कपाट इसी माह खुल जाएंगे। यात्रा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार मार्ग को दुरुस्त करने में जुट गई है। इसके साथ ही अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी है।

मंदिर प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चार धाम यात्रा 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को खुलेंगे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। चारधाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। दर्शनार्थ हेतु सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

  • पर्यटन विभाग ने सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा व दर्शनार्थ रजिस्ट्रेशन के लिए चार विकल्प दिए है।
  • आप चारधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके अलावा आप चारधाम यात्रा प्रबंधन द्वारा जारी व्हाट्सअप नंबर 8394833833 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 1364 और मोबाइल ऐप touristcare uttrakhand के जरिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।


Updated : 13 April 2024 12:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top