Chandrayaan 3 : चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान, पहली बार भेजी तस्वीर

नईदिल्ली। इसरो ने रविवार देर रात चंद्रयान को चांद के एक कदम और नजदीक शिफ्ट किया। ऑर्बिट बदलने के बाद चंद्रयान की चांद से सबसे कम दूरी 173 किमी और अधिकतम 1433 किमी है। चांद के करीब पहुंचते ही चंद्रयान ने अपना काम करना शुरू कर दिया। उसने आज सोमवार को चांद की पहली तस्वीर खींची है,. जिसे इसरो ने शेयर किया है।
इसरो ने चंद्रयान भेजी गए तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा - 'मैं चंद्रयान-3 हूं... मुझे चांद की ग्रैविटी महसूस हो रही है।'
23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग पर फोकस -
इस रो ने बताया की चांद की यात्रा पर निकले चंद्रयान ने आज सफलतापूर्वक अपनी ऑर्बिट बदल ली है। इसरो ने बताया की 17 अगस्त तक चंद्रयान की तीन बार ऑर्बिट बदली जाएगी। इसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल ‘प्रपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। लैंडर पर ‘डी-आर्बिटिंग’ कवायद की जाएगाी। फिर चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले लैंडर पर ‘डी-ऑर्बिटिंग’ कवायद को अंजाम दिया जाएगा। इसरो ने कहा की हमारी कोशिश 23 अगस्त को चांद की सतह पर चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराना है।
चंद्रयान-3 का अब तक का सफर -
- 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को पृथ्वी की 170 km x 36,500 km के ऑर्बिट में छोड़ा गया।
- 15 जुलाई को पहली बार ऑर्बिट बढ़ाकर 41,762 km x 173 km की गई।
- 17 जुलाई को दूसरी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 41,603 km x 226 km की गई।
- 18 जुलाई को तीसरी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 5,1400 km x 228 km की गई।
- 20 जुलाई को चौथी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 71,351 x 233 Km की गई।
- 25 जुलाई को पांचवी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 1,27,603 km x 236 km की गई।
- 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर बढ़ गया।
- 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की 164 Km x 18074 Km की कक्षा में प्रवेश किया।
- 6 अगस्त को चंद्रयान की आर्बिट घटाकर 170 Km x 4313 Km की गई।
